Bhartiy Kisan Union Bhanu
Menu
हमारे संस्थापक
Home /

हमारे संस्थापक

ठाकुर भानु प्रताप सिंह — राष्ट्रीय अध्यक्ष

ठाकुर भानु प्रताप सिंह — राष्ट्रीय अध्यक्ष

ठाकुर भानु प्रताप का जन्म 5 अक्टूबर 1952 को ग्राम नगला सुखदेव, पोस्ट नीमखेड़ा, जलेसर (एटा), उत्तर प्रदेश में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करते हुए किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी। उस समय क्षेत्र में सड़कें नहीं थीं — श्रमदान करने के बाद राजीव गांधी ने सकरौली से नगला सुखदेव और कई अन्य मार्गों का निर्माण करवाया।

उनके श्रमदान को देखकर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत नगला सुखदेव पहुंचे और ठाकुर भानु प्रताप सिंह को आगरा मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। 18 फरवरी 1991 को उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने किसानों के लिए कई बड़े आंदोलन किए।

ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने मान मंदिर बरसाना के विरक्त संत रमेश बाबा के आह्वान पर जल, जंगल, जमीन, गंगाजी और यमुनाजी को बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु) की स्थापना की।

Ready to join the movement?

Join Now