भारतीय किसान यूनियन भानु देश में तब से तैयार हुआ है जब से समय के साथ बारी-बारी से किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया है।
- किसानों की 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की मांग 2011 से केंद्र सरकार के समक्ष रखी, जिसे 2019 में 50% तक पूरा किया गया।
- एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने की किसानों की मांग को समय से पूरा करवाया गया।
- किसानों के गन्ना भुगतान की मांग पूरी करवाई गई।
- बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सरकार से विशेष प्राथमिकता दिलवाई गई।
- वर्ष 2018 में किसानों की सिंचाई के लिए नलकूपों की बिजली काटने की मांग को पूरा करवाया, ताकि किसान समय पर खेती कर सकें।
- उत्तर प्रदेश के लिए मुफ्त बिजली की मांग को सरकार से प्राथमिकता दिलवाई।
छोटे और बड़े किसानों की 50% मांगों को सरकार के सामने सफलता मिली है। राज्य एवं जिला स्तर पर किसानों की अन्य समस्याओं को भारतीय किसान यूनियन भानु एवं उनके कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा और उन्हें मनवाने में पूर्णतः सफल रहे हैं।