12 Mar 2023
कृषि राज्य मंत्री को ज्ञापन
आज नई दिल्ली स्थित आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की माननीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री कैलाश चौधरी जी से किसान आयोग के गठन की मांग व अन्य मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, माननीय कृषि राज्य मंत्री जी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सभी मांगों को पूरा करने को लेकर पूर्ण आश्वाशन दिया है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने माननीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार श्री कैलाश चौधरी जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह जी, माननीय कृषि मंत्री, भारत सरकार, श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, माननीया वित्त मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को ज्ञापन भी सौंपा। साथ में उपस्थित रहे रामअवतार बघेल राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भारतीय किसान यूनियन भानू।
#bku_bhanu