10 Mar 2023
किसान आयोग गठन का आश्वासन
आज नई दिल्ली स्थित आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की माननीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी से किसान आयोग के गठन की मांग व अन्य मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, माननीय रक्षा मंत्री जी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सभी मांगों को पूरा करने को लेकर पूर्ण आश्वाशन दिया है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह जी, माननीय कृषि मंत्री, भारत सरकार, श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, माननीया वित्त मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को ज्ञापन भी सौंपा। साथ में उपस्थित रहे प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन भानू श्री के पी सिंह ठैनुआं जी व अनीता अरोड़ा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन भानू।
#bku_bhanu