23 Jan 2023
विनम्र श्रद्धांजलि
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के स्वर्गीय बेटे ओमप्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि पर फिरोजाबाद जनपद स्थित प्रदेश कार्यालय इमलिया उम्मरगढ़ भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सलाहकार व प्रख्यात सर्वोच्च न्यायालय वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ए पी सिंह जी ने भावुक होकर कहा कि किसानों के मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी की त्याग तपस्या व बलिदान के लिए मैं अपने उन्हें इस देश की आत्मा किसान के लिए 11 फरवरी से किसान आयोग की प्रमुख मांग को लेकर इमलिया उम्मरगढ़ जनपद फिरोजाबाद प्रदेश कार्यालय उत्तर प्रदेश पर किये जाने वाले अनिश्चितकालीन आन्दोलन के लिए अपने 26 साल के लम्बे अनुभव को समर्पित करता हूं, यह किसान आन्दोलन विश्व पटल पर छा जाएगा, क्योंकि यह किसान आन्दोलन कृषि प्रधान देश भारत की पहचान की सत्यता की परीक्षा होगा। ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने पांच साल पहले अपना एक लाड़ला किसान मसीहा पुत्र ओम प्रताप सिंह को दिया था, वह महान त्याग था, इसलिए आज किसान मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी के लिए लाखों ओम प्रताप किसान हित के संघर्ष के साथ खड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट प्रख्यात सीनियर एडवोकेट श्री ए पी सिंह जी ने किसानों से पूरे जोर के साथ भारत माता की जय, जय जवान व जय किसान के नारे लगवाए।
#bku_bhanu
thank you