Bhartiy Kisan Union Bhanu
Menu

17 Dec 2022

प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति
आज 18 दिसंबर 2022 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने सुंदर नगरी स्थित भारतीय किसान यूनियन भानू के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर किसान आयोग की मांग को लेकर अपने सम्मानित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केन्द्र सरकार से कहा कि वह अगले 6 महीने के अंदर भारतीय किसान यूनियन भानू की चली आ रही प्रमुख मांग किसान आयोग व कर्जा मुक्ति को पूरी करने के लिए कमर कस ले नहीं तो भारतीय किसान यूनियन भानू अपना स्वतंत्र निर्णय किसान हित में लेगी और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार से संघर्ष किया जाएगा। सन 2014 में वर्तमान एनडीए सरकार ने स्वामीनाथन आयोग सिफारिश लागू करने का वायदा किसानों से किया था और 2017 में खुले मंच से किसानों के संपूर्ण कर्जा माफी की बात माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी लेकिन अभी तक किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ है, दिल्ली में 1 साल लंबे चले आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन भानू लगातार किसान आयोग की मांग रखता रहा और कुछ अराजक तत्वों द्वारा लाल किले पर दूसरे झंडा फहराने की वजह से भारतीय किसान यूनियन भानू ने राष्ट्रहित में अपना आंदोलन वापस ले लिया था और हमने कह दिया था कि हमने आंदोलन स्थगित किया है समाप्त नहीं किया इसलिए भारतीय किसान यूनियन भानू का हर जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस और लगातार किसान पंचायतें किसान आयोग के गठन व किसान कर्ज मुक्ति व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जारी हैं अगर केंद्र सरकार ने किसान के साथ वादाखिलाफी की तो भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन पूरी तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करके स्वतंत्र निर्णय लेकर सरकार से मांगे मांगने के लिए विवश होगा। इसलिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने कहा कि आज तो मैं आपसे विनम्र निवेदन कर रहा हूं कल को आंदोलन न करना पड़े इसके लिए आप किसानों की मांग को मानले देश में सबके आयोग हैं लेकिन किसानों का कोई आयोग नहीं है यह हम सब के लिए शर्मनाक बात है और जहां पूरी लगभग 70 परसेंट से ज्यादा आबादी कृषि पर आधारित हो और बेरोजगारी के दौर से गुजर रही हो वहां पर अगर किसान आर्थिक असमानता का शिकार रहा तो हम कहीं से भी विश्व गुरु बनने की स्थिति में नहीं आएंगे इसलिए बार-बार माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुंकार भरी है प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र शर्मा जी राष्ट्रीय संयोजक श्री देवेंद्र त्यागी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ आर बी चौहान जी, राष्ट्रीय महामंत्री,रवि मलिक जी व अन्य सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन भानू सम्पर्क नं: +91-9870762233
Regards,

के पी सिंह ठैनुआं
प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन भानू
मोबाइल नंबर: +91-8868098975
← Back to news