Bhartiy Kisan Union Bhanu
Menu

31 Jan 2026

पदयात्रा

पदयात्रा
आज दिनांक 01/02/2026 रविवार को किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को लेकर #किसान_क्रांति_पदयात्रा का भव्य शुभारंभ गोसाईगंज ब्लॉक से हुआ। पदयात्रा की अगुवाई प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा जी ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठा॰ भानू प्रताप सिंह जी ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया।रविवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही पदयात्रा शुरू हुई, पूरा गोसाईगंज क्षेत्र जय जवान–जय किसान और किसान एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। हाथों में झंडे, बैनर और तख्तियां लिए हजारों किसानों का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा।
पदयात्रा गोसाईगंज से प्रारंभ होकर अमेठी, गंगागंज, बहरौली, हरदोईया बाजार होते हुए नगराम पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए 10 फरवरी को पीजीआई क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना मैदान में आयोजित विशाल किसान महापंचायत के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान किसान नेता व कार्यकर्ता लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर रहे हैं।यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और किसान समर्थकों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। किसानों के उत्साह और एकजुटता ने साफ संकेत दे दिया कि यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक रूप ले सकता है। 

#BKU_bhanu #bkubhanu #लखनऊ #UPGovt #सरकार #आंदोलन #किसानकासाथी
← Back to news